पलटन बाजार में तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



देहरादून के पलटन बाजार में बुधवार देर रात तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि रात होने के कारण दुकान व बाजार में लोग नहीं थे।

ADVERTISEMENTS


मिली जानकारी के अनुसार पल्टन बाजार में तीन मंजिला गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लाखों का सामान जलकर खाक
गनीमत ये रही कि रात होने के कारण दुकान व बाजार में लोग नहीं थे। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से दुकान स्वामी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS