हल्द्वानी-यहाँ बनभूलपुरा में दिल दहला देने वाली वारदात, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 13 बीघा पानी की टंकी के पास की है, जहां इंतजार नामक व्यक्ति अपनी 35 वर्षीय पत्नी शाहीन और बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि इंतजार को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि इंतजार ने आक्रोश में आकर घर के बाहर रखा पत्थर उठाया और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा पत्नी के गिरने के बाद भी वह वार करता रहा महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घायल शाहीन को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया चिकित्सकों ने जांच में पाया कि उसके सिर की हड्डी कई जगह से टूट चुकी थी हालत गंभीर होने पर महिला को एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी इंतजार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS