दिल दहला देने वाली बर्बरता : पैंट उतरवाकर धर्म जाना, उखाड़े नाखून फिर….फेरी वाले से मारपीट, इलाज के दौरान मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बिहार के नवादा से सामने आया यह मामला इंसानियत को झकझोर देने वाला है. फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले 40 वर्षीय मोहम्मद अतहर हुसैन के साथ जिस तरह की क्रूरता की गई, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले नाम पूछा, फिर पैंट उतारकर धर्म की जांच की और इसके बाद हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा. इलाज के दौरान हुसैन की मौत हो गई.

ADVERTISEMENTS

यह वारदात 5 दिसंबर को रोह थाना क्षेत्र के भट्ठापर गांव के पास हुई. हुसैन मूल रूप से बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान के रहने वाले थे और पिछले 20 वर्षों से नवादा में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे. 7 दिसंबर को उन्होंने कैमरे पर बयान देकर अपनी आपबीती सुनाई थी, जो अब इस केस का अहम सबूत बन गया है.

कैसे घटी पूरी वारदात?

हुसैन के मुताबिक, फेरी लगाकर घर लौटते समय 6–7 युवकों ने उन्हें घेर लिया. सभी नशे में बताए गए. पहले नाम पूछा गया, फिर 8 हजार रुपये लूट लिए गए. इसके बाद उनके हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया गया.

ईंट-रॉड से पीटा, उंगलियां तोड़ीं, नाखून उखाड़े

हुसैन ने बयान में बताया कि हमलावरों ने ईंट और रॉड से उन्हें बुरी तरह पीटा. मारपीट के दौरान उंगलियां और हाथ तोड़ दिए गए. क्रूरता यहीं नहीं रुकी. आरोप है कि उनके नाखून उखाड़ दिए गए और प्लास से कान काटे गए. बयान के अनुसार, हमलावरों ने पैंट उतरवाकर प्राइवेट पार्ट की जांच की और उसमें रॉड व पेट्रोल डाला. गर्म लोहे की रॉड से शरीर पर वार किए गए. बाद में 15–20 लोगों की भीड़ ने मिलकर मारपीट की, गला दबाया और सिर फोड़ दिया.

पुलिस पहुंची, लेकिन जान नहीं बच सकी

किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रात करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और हुसैन को अस्पताल ले जाया गया. गंभीर हालत में उनका इलाज चला, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया.

पत्नी की शिकायत, 10 नामजद और 15 अज्ञात पर केस

हुसैन की पत्नी शबनम परवीन ने 10 लोगों को नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में सोनू, रंजन, श्रीकुमार सहित कई नाम शामिल हैं. पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है.

पुलिस का दावा: सभी दोषी जल्द पकड़ में होंगे

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. यह केस न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक सौहार्द पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है.

ADVERTISEMENTS