उसने मैडम कहा और मास्टरबेट करने लगा… ‘, महिला के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई ये घटना

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Bengaluru: महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी पीछे से उनके पास आया और उसने ‘मैडम’ कहकर पुकारा. जब वे मुड़ीं, तो उसने उनके सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया.

post-main-image
बेंगलुरु पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है (सांकेतिक फोटो: )

बेंगलुरु (Bengaluru) में एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. यह घटना इंदिरानगर इलाके में हुई, जब 33 साल की महिला अपने कुत्ते के साथ सुबह की सैर पर निकली थीं. महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी पीछे से उनके पास आया और उसने ‘मैडम’ कहकर पुकारा, जब वे मुड़ीं, तो उसने उनके सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया.

ADVERTISEMENTS

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार, 2 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे की है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए निकली हुई थीं. तभी एक अंजान शख्स, जिसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है, पीछे से उनके पास आया. आरोपी ने भूरे रंग की शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहन रखा था. शिकायत में कहा गया है कि उसने ‘मैडम’ कहकर पुकारा, और जब वे मुड़ीं, तो उस शख्स ने अपने कपड़े उतारकर उनके सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया.

आरोपी की इस हरकत से हैरान होकर वे तुरंत अपने घर भागीं और बाद में अपनी बहन को बताया, जिन्होंने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इंदिरानगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 के तहत अंजान शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है.

डेक्कन हेराल्ड ने एक सीनियर पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां कोई CCTV  कैमरा नहीं था, जिससे संदिग्ध की पहचान करना मुश्किल हो गया है. अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है. 

कुछ दिनों पहले, ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम से भी सामने आया था. पुलिस ने बताया कि घटना 2 अगस्त की दोपहर को हुई, जब एक शख्स कथित तौर पर मॉडल को देखकर मास्टरबेट करने लगा. राजीव चौक इलाके की एक सड़क पर खुलेआम हुई इस घटना से हंगामा मच गया है. पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पीड़िता ने घटना से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया. उनका दावा था कि आरोपी उसे देखकर मास्टरबेट करता रहा. 

ADVERTISEMENTS