मजदूरों के समर्थन में मदरसों फैक्टरी पहुंचे हरीश पनेरु हुए गिरफ्तार पीयूष जोशी पहले से ही नजरबंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt.com

मदरसन कंपनी के कर्मचारियों क वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर यहां का आंदोलन फिर से सुलग गया है आंदोलन में कर्मचारियों का समर्थन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी को पुलिस ने कहीं ले जाकर नजर बंद कर दिया है वही उनके समर्थन में मजदूरों की आवाज बनने का प्रयास कर रहे राज आंदोलनकारी और कांग्रेस नेता हरीश पनेरू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर काठगोदाम कोतवाली में बिठा दिया है।

मदरसन फैक्ट्री में कर्मचारियों के आंदोलन के बीच वर्करों की आवाज बनने पहुंचे राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पनेरू फैक्ट्री के वर्करों की आवाज उठाने और उनके समर्थन में आज सुबह मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर काठगोदाम थाने पहुंचा दिया।

गिरफ़्तारी के बाद हरीश पनेरु ने कहा की लोकतंत्र में आवाज उठाना गुनाह हो चूका है, उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस- प्रशासन काम कर रहा है।
गौरतलब है कि, मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने बीते सोमवार को भी अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। मजदूरों की मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन 20,000 रुपये करना और 8 घंटे की शिफ्ट लागू करना शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे तय समय से अधिक काम लिया जाता है, लेकिन वेतन कम दिया जाता है। साथ ही कार्यस्थल पर दबाव और अव्यवस्था की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस बीच, हरीश पनेरू की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय स्तर पर भी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्त्ता पीयूष जोशी को भी पुलिस ने आज सुबह से ही नजरबन्द किया हुआ है।

ADVERTISEMENTS