हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का ईरानी ट्रॉफी में चयन,घरेलू क्रिकेट में जड़े हैं 14 शतक

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Aryan Juyal: Haldwani: Cricket: Rest Of India: Irani Trophy: ईरानी ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने रेस्ट आफ इंडिया टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान ऋषभ पंत को सौंप गई है तो वहीं दूसरे विकेटकीपर के रूप में हल्द्वानी निवासी और उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ी आर्यन जुयाल को जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में आर्यन का पिछले कुछ सालों में प्रदर्शन शानदार रहा है इसीलिए उन पर चयन करता हूं की नजर हर समय रहती है। उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए आर्यन अब तक 14 शतक और 19 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। आर्यन जुयाल रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम की कमान भी संभाल चुके हैं।

बता दें कि ईरानी कप रणजी ट्रॉपी की चैंपियन और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाता है। अभी जम्मू कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी की विजेता है।एक से 5 अक्टूबर के बीच श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा। पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी के कारण लंबे समय से खेल से दूर रहने वाले आकाश दीप को भी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में जगह मिली है। हालांकि टूर्नामेंट से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना पड़ेगा।

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप (सब्जेस्ट टू फिटनेस), मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।

ADVERTISEMENTS