हल्द्वानी- मनचले हुए तीतर, सड़क चलते महिला डॉक्टर को छेड़ा मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।नैनीताल रोड पर अराजक तत्वों के बाद अब अंधेरा होते ही मनचले भी घूमने लग गए हैं। इन लोगों को पुलिस का भी कोई डर नहीं है। यही वजह है कि एक मनचले ने बीच सड़क महिला चिकित्सक से बदतमीजी करने के साथ अश्लील टिप्पणी करना भी शुरू कर दिया। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी खंगाल आरोपित की तलाश में जुटी है।मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी एक महिला चिकित्सक हल्द्वानी के एक निजी क्लीनिक में पिछले एक साल से प्रैक्टिस कर रही हैं। शनिवार रात सवा आठ बजे करीब डाक्टर रोज की तरह क्लीनिक से घर लौट रही थी। तिकोनिया चौराहे से एक सड़क कुल्यालपुरा के लिए निकलती है। पास में निजी होटल भी है। यहां पहुंचते ही एक युवक ने महिला चिकित्सक का रास्ता रोक अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद अश्लील बातें करने लगी। गुस्से में आई चिकित्सक कोतवाली पहुंच आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर भी सौंप दी। वहीं, मामले को लेकर कोतवाल राजेश यादव कहना है कि युवक की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS