हल्द्वानी से पिथौरागढ़ मुनस्यारी और चंपावत के लिए हेली सेवा विधिवत रूप से प्रारंभ
ADVERTISEMENTS
22 फरवरी से हल्द्वानी से पिथौरागढ़ मुनस्यारी और चंपावत के लिए हेली सेवा विधिवत रूप से प्रारंभ हो जाएगी
यह जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हैली सेवा का ट्रायल सफल होने पर डीजीसीए की अनुमति के बाद यह सेवा 22 फरवरी से 2024 से प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि विगत दिवस 19 जनवरी को गौलापार हैलीपेड से हेली सेवा हेतु ट्रायल किया गया था इसके पश्चात नागरिक उडडयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कुछ कार्य करने के निर्देश दिये थे। श्री वर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा हैलीपैड में हवाई यात्रा सुचारू हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है। 22 फरवरी से हल्द्वानी से पिथौरागढ, मुनस्यारी व चम्पावत के लिए हेली सेवा प्रारंभ होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


