हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, रैली निकाल रहे स्टूडेंट्स को मारी टक्कर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार कार ने रैली निकाल रहे कुछ स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब उप सचिव पद की प्रत्याशी ऋषिका सिंह अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार आई और रैली में शामिल कुछ छात्रों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। कार पर बीजेपी का लोगो लगा होने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद कॉलेज के बाहर हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरातफरी फैल गई।

ADVERTISEMENTS

घटना के बाद छात्रों ने कार को रोकने और चालक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कार मौके से फरार हो गई। हादसे में कितने छात्र घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना को लेकर छात्रों में नाराजगी भी देखने को मिली

ADVERTISEMENTS