@हल्द्वानी प्रेमपुर लोसज्ञानी से गुम किशोर की पुलिस को मिली लोकेशन

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

यहां हल्द्वानी के आरटीओ चौकी अंतर्गत प्रेमपुर लोसज्ञानी गांव के गुम हुए बालक स्वजल की लोकेशन गजरौला में मिलने की सूचना आई है ।

पुलिस ने हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन में उसके रोडवेज की बस में जाने की सीसीटीवी से फुटेज मिलने के बाद दिल्ली के जाने वाली रूट की जगह जगह सीसीटीवी की फुटेज देखी। गजरौला के पास रोडवेज की एक बस से उतरने तथा पानी पीने की फुटेज मिलने के बाद पुलिस को अब यह लगा कि स्वजल जल्द ही मिल जाएगा।

पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई है तथा वह दिल्ली में उसका पता लगाने के लिए कुछ रोडवेज बस का पता लगा रही है जिसमें वह सवार था। हालांकि यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि वह कौन सी बस में चढ़ा था। स्वजल 24 अप्रैल से हल्द्वानी से गायब हुआ था तथा उसकी बरामदगी के लिए उसके परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सड़क पर जाम भी लगाया था।

स्वजल के पिता संजय कुमार पैरामिलिट्री फोर्स में तैनात हैं पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वजल को जल्दी बरामद कर उनके परिजनों कोसौप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS