कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी? आखिरी गढ़ पर भी BJP की नजर! सियासी हलचल बढ़ी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
is the bjp preparing to deal a major blow to the congress in mp the party has
राहुल गांधी ने NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस बर्बरता का मुद्दा…

राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की है। जी हां कांग्रेस के आखिरी गढ़ को ढहाने की तैयारी की जा रही है। बीजेपी की छिंदवाड़ा पर नजर है। वे कमलनाथ…

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की है। जी हां कांग्रेस के आखिरी गढ़ को ढहाने की तैयारी की जा रही है। बीजेपी की छिंदवाड़ा पर नजर है। वे कमलनाथ के गढ़ को समाप्त करना चाहते है। इसके लिए भाजपा ने विशेष रणनीति बनाई है। खास बात यह है कि संगठन मंत्री चंद्रशेखर छिंदवाड़ा में पहुंचे है। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार, कमलनाथ के नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी के बंटी साहू ने कांग्रेसी उम्मीदवार कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को मात देकर यह सीट छीन ली थी। वहीं, मूल छिंदवाड़ा जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें थीं। इनमें से 6 पर कांग्रेस का कब्जा है। सन 2023 के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी की पूरे प्रदेश में आंधी चली थी, तब भी कमलनाथ का यह गढ़ सुरक्षित बचा रहा था। इसके बाद अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। जुलाई 2024 में उपचुनाव में जीत गए जिससे यह सीट भाजपा की झोली में चली गई।इन 6 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
1.जुन्नारदेव (ST) से सुनील उइके
2.चौरई से चौधरी सुजीत मेरसिंह
3.सौंसर से विजय चौरे
4.छिंदवाड़ा से कमलनाथ
5.परासिया (SC) से सोहनलाल बाल्मीक
6.पांढुर्ना (ST) से नीलेश उइके 

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @chshekharbjp जी ने आज छिंदवाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री @DrSumerSolanki1 जी, सांसद श्री @buntyviveksahu जी, जिला अध्यक्ष श्री @SheshraoYadav जी एवं जिला प्रभारी श्री @BablaShukla जी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS