हल्द्वानी -चौंफला चौराहे कानाला आया उफान में, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। चौंफला चौराहे की ओर वन चौकी से निकलने वाला नाला पूरी तरह उफान पर है, जिसके चलते आसपास के घरों में पानी घुस गया है। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।नगर निगम की टीम पानी की निकासी के प्रयास कर रही है,

ADVERTISEMENTS

Video link- https://youtu.be/1ch02oE9PIE?si=ikquK-tj50ormPBF

लेकिन लगातार तेज बारिश और नाले में तेज बहाव के कारण हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं।वहीं अगले तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जिसको लेकर नगर निगम और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह से लोग अपने घरों और सुरक्षित स्थानों पर ही रहे, बेवजह यात्रा न करें।

ADVERTISEMENTS