हल्द्वानी- विधायक भगत ने अधिकारियों के कसे पेज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने ऊंचापुल स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। रविवार को धुनी नंबर 1 में पम्प सेट नहीं लगने एवं 5 किलोमीटर लाइन बिछाने का कार्य शेष रहने, धुनी नंबर एक में नलकूप परिसर की बाउंड्री करने, गुजरौडा, देवपुर कुरिया, बजूनिया हल्दू, लामाचौड़ रामपुर में पानी के कनेक्शन करने, पीपल पोखरा एवं पनियाली में लीकेज की समस्या को स्थानीय लोगों ने उठाया। बैठक में मौजूद जल संस्थान, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और नलकूप विभाग के अधिकारियों को तुरंत सभी समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष संदीप सनवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रताप बोरा, मण्डल महामंत्री प्रकाश पटवाल, प्रधान मनीष आर्या, गुंजन मेहरा, अक्षय सुयाल, दलीप बिष्ट, माया तिवारी, पंकज जोशी, बसंत दुर्गापाल, प्रधान सतवंत सिंह, प्रधान गणेश साह, प्रधान भूपाल बोरा, प्रधान वीरेंद्र रावत, रवि कुरिया, नरेश खुल्बे, पंकज निगलटिया, प्रधान ऋतू जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS