हल्द्वानी-यहाँ कांस्टेबल ने जड़ा थप्पड़, मार से क्षुब्ध भाजपा नेता के बेटे ने कर ली खुदकुशी,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। कोटाबाग में पुलिस कांस्टेबल की मार से क्षुब्ध युवक ने खौफनाक कदम उठाते हुए विषाक्त पदार्थ गटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि कालाढूंगी थाना पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार किया है।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtube.com/shorts/Yefkr5yLYUg?si=xVEVlFcU9pa9kt4Q

सयात गांव के रहने वाले भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन नगरकोटी मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य भी रहे हैं। बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका पुत्र कमल (31) बाइक से जा रहा था। तभी चौकी के एक सिपाही ने उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा और अभद्रता की, यह बात कमल को चुभ गई। उसने कोटाबाग के बाजार में जहर खा लिया। पता चलने पर वह उसे लेकर बेस अस्पताल गए, वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS