नैनीताल- नैनीझील में दिखी कैट फिश, स्थानीय लोगों में खतरा। देखें वीडियो….

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड की नैनीझील में जलीय जंतुओं की भक्षक मंगुरा मछली (कैट फिश) दिखने से इसका पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ने का डर पैदा हो गया है।

ADVERTISEMENTS

पिराना जैसी खतरनाक मांसाहारी मंगुरा मछली की उपस्थिति से झील में हाथ डालने वाले पर्यटकों और डूबे शवों को खाने का भी खतरा बन गया है।

देखे वीडियो-https://youtu.be/P8mF3L_bB_M?si=ohIjXOrmITkJ83WQ

नैनीझील में शाकाहारी मछलियों का लंबा इतिहास और अस्तित्य का विवरण रहा है। यहां मांसाहारी मतलियों का कोई इतिहास नहीं है।

लेकिन, वर्ष 2008-09 के आसपास इसमें बौद्ध धर्म को मानने वाले एक समुदाय ने धार्मिक मान्यताओं के चलते अपनी बीमार माँ के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ऐसी मछलियों को नैनीझील में प्रवाहित कर दिया था।

जानकारी मिलने के बाद लेक डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) के तत्कालीन सचिव घिराज गर्भयाल ने पंतनगर विश्वविद्यालय के मत्स्य विभाग से संपर्क कर बंगाली मछवारों की मदद से कुल 39 मांसाहारी मंगुरा मछलियों को निकाला था।

तभी से झील का पारिस्थितिकी तंत्र नियंत्रण में चल रहा था, लेकिन आज एक बार फिर उसी मांसाहारी मछली के झील में दिखने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। इसका वीडियो भी बनाया गया है। ये इस झील में पनप रही सिल्वर और ग्रास कार्प, गोल्डन महाशीर आदि मछलियों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है।

जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्त ने बताया कि, जानकारी मिलते ही विभाग ने मांगुर मछलियों को निकालने की तैपारी शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS