हल्द्वानी- यहाँ इतने वोटों से मिली रोमांचक जीत: मनमोहन गडकोटी बने लाखनमंडी क्षेत्र पंचायत सदस्य

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी न्यूज़- लाखनमण्डी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में गुरुवार को बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद मनमोहन गडकोटी ने जीत दर्ज की। एच.एन. इंटर कॉलेज, रामपुर रोड, हल्द्वानी में हुई मतगणना के अंतिम दौर तक नतीजा स्पष्ट नहीं था। अंततः मनमोहन गडकोटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार बजेठा को केवल 7 मतों के बेहद मामूली अंतर से हराकर चुनावी बाजी मारी।

ADVERTISEMENTS

गडकोटी को कुल 528 विधिमान्य मत प्राप्त हुए, जबकि विनोद कुमार को 521 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी हेम चंद्र बजेठा को 226 मतों से संतोष करना पड़ा। मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही, और किसी भी मत को निरस्त नहीं किया गया।

इस करीबी मुकाबले ने क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। मनमोहन गडकोटी की जीत को उनके समर्थक ऐतिहासिक बता रहे हैं, वहीं इतने कम अंतर से हारने वाले विनोद कुमार के समर्थक परिणाम से हैरान हैं।

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता से संपन्न हुई

ADVERTISEMENTS