हल्द्वानी-:इस दिन तक करवा ले राशनकार्ड की KYC, नहीं तो राशन हो जाएगा बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
उन्होने कहा कि निर्धारित समय सीमा तक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने पर शासन के निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड /यूनिट निरस्त की जा सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित राशन कार्डधारक एवं उपभोक्ता की होगी।

ADVERTISEMENTS

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी उत्तराखंड में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मेरा ई-केवाईसी मोबाइल एप’ के जरिए भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है

ADVERTISEMENTS