हल्द्वानी:- जाने माने व्लॉगर सौरभ जोशी से सड़क पर अभद्रता,पत्नी और भाई संग लौट रहे थे घर,फिर………

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।देश के नंबर वन व्लॉगर सौरभ जोशी के साथ बुधवार देर रात हल्द्वानी में रोड रेज की घटना सामने आई है। तिकोनिया चौराहे के पास शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने सौरभ जोशी, उनकी पत्नी और भाई के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए, हालांकि सौरभ जोशी ने अपने व्लॉग में पूरी घटना का वीडियो जारी किया है।

पीछा किया तो गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, व्लॉगर सौरभ जोशी देर रात अपनी पत्नी और भाई के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिकोनिया चौराहे पर एक अन्य कार में सवार युवकों ने अचानक उनकी गाड़ी रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों की हरकत देखकर सौरभ जोशी ने अपनी कार से उनका पीछा भी किया। खुद को घिरता देख आरोपी युवक कुछ ही दूरी पर अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

सौरभ जोशी ने बताया कि कार सवार सभी युवक अत्यधिक शराब के नशे में धुत नजर आ रहे थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने तिकोनिया चौराहे पर गश्त (पेट्रोलिंग) कर रही पुलिस टीम से मामले की मौखिक शिकायत दर्ज कराई और पूरे घटनाक्रम को अपने ब्लॉग में भी साझा किया है।

वहीं, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है, लेकिन अभी तक व्लॉगर या उनके परिवार की ओर से कोई लिखित तहरीर (शिकायत) नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS