हल्द्वानी-पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बरसात के चलते गौला उफान पर..पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के चलते गौला नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है, तथा नदी ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में जबरदस्त भू कटाव शुरू कर दिया है। जिसमें लोगों की कई एकड़ फसल गौला नदी में समा चुकी है।
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी से भरी बरसात के चलते गौला नदी का इस सीजन में पहली बार जल स्तर इतना अधिक बढ़ा है, इस बरसात में अब तक गौला नदी का इतना जलस्तर नहीं बढ़ सका था, आज की बरसात में गौला नदी को पूरी तरह लबालब भर दिया है, नदी किनारे बिंदुखत्ता की ओर को तटबंध नहीं होने के चलते भारी भू-कटाव हो रहा है, जिसमें दर्जनों ग्रामीणों की जमीन नदी में समा चुकी है। यहां इंदिरानगर द्वितीय, खुरियाखत्ता, रावत नगर व तीन मंदिर क्षेत्र में वर्तमान में भारी भूकटाव हो रहा है, जिसके चलते तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। भारी संख्या में लोग गौला नदी में पहुंचकर भू कटाव का दृश्य देख कर भयभीत हो रहे हैं

ADVERTISEMENTS