हल्द्वानी: पार्षद प्रीति आर्या ने नगर निगम बैठक में रखे 10 प्रस्ताव

Haldwani News: नगर निगम बोर्ड बैठक में राजेन्द्र नगर वार्ड 12 की पार्षद प्रीति आर्या ने क्षेत्र के विकास को लेकर 10 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए। पार्षद ने राजेन्द्र नगर में सीवर लाइन के निर्माण, सड़कों और नालियों के सुधार, तथा सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बेहतर करने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने राजेन्द्र नगर में लघु उद्योग की स्थापना, नाले को कवर करने और ठेले-फड़ वालों के उत्पीड़न को रोकने के लिए भी आवाज उठाई। आर्या समाज सेवा संस्थान का शुल्क घटाने और विधवाओं की बेटियों की शादी में निशुल्क सहायता देने की भी मांग की गई।
प्रीति आर्या ने राजपुरा धोबी घाट चौराहे पर बने पार्क का सौंदर्यकरण करने और राजेन्द्र नगर में कुमाऊं केसरी खुशी राम द्वार व भगत सिंह द्वार की स्थापना करने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मेयर गजराज बिष्ट ने पार्षद प्रीति आर्या के सभी प्रस्तावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। पार्षद ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जा रहा है और पूरे हल्द्वानी महानगर के विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है।
राजेन्द्र नगर वार्ड 12 की पार्षद प्रीति आर्या ने नगर निगम बोर्ड बैठक में राजेंद्र नगर में सीवर लाईन के निर्माण करने।
हल्द्वानी महानगर में ठेले फड़ वालों का उत्पीड़न रोकने।
राजेन्द्र नगर में लघु उद्योग की स्थापना करने।
राजेन्द्र नगर में सड़कों व नालियों निर्माण करने।
राजेन्द्र नगर आर्या समाज सेवा संस्थान का शुल्क घटाने व विधवाओं की बेटी की शादी में निशुल्क दिए जाने।
राजेन्द्र नगर वार्ड में नाले को कवर करने।
राजेन्द्र नगर में कुमाऊं केसरी खुशी राम द्वार व भगत सिंह द्वार की स्थापना करने।
राजपुरा धोबी घाट चौराहे पर बने पार्क का सौंदर्यकरण करने।
सफाई कर्मचारियों की संख्या पूरे महानगर में बढ़ाने।
राजेन्द्र नगर में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर करने। जैसे दस प्रस्ताव सौंपे।
मेयर गजराज बिष्ट ने सभी प्रस्ताव पर अमल करने की आश्वासन दिया।
पार्षद प्रीति आर्या ने कहां जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से प्रयास किए जा रहे राजेन्द्र नगर समेत पूरे हल्द्वानी महानगर को का विकास कार्य में तेजी लानी होगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें