फूट गया बबल!, एक ही दिन में चांदी ₹1.28 लाख और सोना ₹33,000 हुआ सस्ता- Gold Silver Price

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

gold-and-silver-price-today-price fall

Gold Silver Price: शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त भूचाल देखने को मिला। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद दोनों सोना और चांदी एक ही दिन में भारी गिरावट दर्ज करते नजर आए। जहां पर चांदी करीब एक लाख प्रति किलों से ज्यादा टूटी। तो वहीं सोने के दाम में भी 33 हजार से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

ADVERTISEMENTS

चांदी का फूटा बबल, एक ही दिन में चांदी में भारी गिरावट Silver Price Today

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों पर तेज उछाल देखने को मिला। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि चांदी ने 4 लाख रुपये का आंकड़ा छुआ हो। बताते चलें कि गुरुवार को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर थी। हालांकि शुक्रवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली।

हाई लेवल से ₹1.28 लाख तक फिसली चांदी Silver Price Crash

5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव गिरकर 2,91,922 प्रति किलो पर बंद हुआ। जिसके चलते एक ही दिन में चांदी ए में 1,07,971 रुपए की गिरावट देखी गई। उच्चतम स्तर की बात करें, तो चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से केवल एक दिन में 1,28,126 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। इस गिरावट ने निवेशकों को भी हैरान कर दिया।

सोने में भी बड़ी गिरावट Gold Price Today

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को जहां MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। तो वहीं शुक्रवार को ये गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक ही दिन में सोने में 33,113 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

लाइफटाइम हाई से ₹42 हजार टूटा सोना

बता दें कि गुरुवार को सोना लाइफटाइम हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जिसके बाद अपने उच्चतम स्तर से सोना 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा

ADVERTISEMENTS