हल्द्वानी-कांग्रेस हाई कमान ने उत्तराखंड के इस कांग्रेसी नेता को दी बड़ी अहम जम्मेदारी ।

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कांग्रेस मुख्यालय से बड़ी खबर आ रही है कांग्रेस संगठन में फेरबदल, गुलाम अहमद मीर और प्रकाश जोशी को मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठन में फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी का एआईसीसी महासचिव (प्रभारी) नियुक्त किया गया है। वहीं प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।इस संबंध में एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 8 जुलाई 2026 को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दोनों नेताओं की नियुक्ति की जानकारी दी। पार्टी ने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी।कांग्रेस नेतृत्व के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और राज्यों में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

ADVERTISEMENTS