हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी कल जिलाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे देखिये पूरा कार्यक्रम…

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल 16 अगस्त को मिनट टू मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल सुबह 08:40 बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा जी0टी0सी0 हैलीपैड, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे, वहाँ से 08:55 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे
सुबह 9:55 बजे मुख्यमंत्री का रा0इ0का0 लाखनमण्डी, चोरगलिया हैलीपैड, नैनीताल पंहुचेंगे
जहाँ से 10:05 बजे कार द्वारा 10:10 बजे नंधौरगढ़ पैलेस, गोलापार, पहुंचेंगे
नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री कुमाऊं मंडल के जिलाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे
इसके बाद दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सांसद एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे
*शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक वह *लोकसभा क्षेत्र नैनीताल के सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे*
इस भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



पीपलकोटी टनल का निरीक्षण को जा रहे सांसद के वाहन पर गिरा बोल्डर