हल्द्वानी-भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली बच्चों की नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने दिया मानवता का परिचय, बनी मददगार,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: सुबह से हो रही लगातार भारी बारिश ने शहर में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही है। दमुवाढुंगा रक्सिया नाले के पास पानी का बहाव तेज होने के कारण कई स्कूली बच्चे और महिलाएं सड़क किनारे फंसे हुए थे और बारिश में भीग रहे थे।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/CyEGRt9s8Ew?si=tUe_h23yjz5LE6kC

इसी दौरान हालात का जायजा लेने पहुंची नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए अपने साथ मौजूद नगर निगम के सरकारी वाहनों में बच्चों और महिलाओं को बैठाकर उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया। इस मदद के लिए बच्चों और महिलाओं ने नगर आयुक्त व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।नगर आयुक्त ऋचा सिंह और नगर निगम की टीम लगातार बारिश के बीच प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और सुरक्षा कार्यों में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS