Gangs of Wasseypur वाले फहीम खान को कोर्ट ने किया रिहा, 22 साल बाद जेल से छूटेगा गैंगस्टर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

gangs-of-wasseypur-real-life-faizal-khan released-from-jail

13 साल पहले अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर”(Gangs of Wasseypur) रिलीज हुई थी। ये फिल्म फैजल खान नाम के गैंगस्टर पर आधारित थी। इसका किरदार वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान से प्रेरित था। ऐसे में अब इसी फिल्म वाले असली गैंगस्टर फहीन खान(Faheem Khan) की 22 साल बाद जेल से रिहाई होने जा रही है।

ADVERTISEMENTS

बताते चलें कि फहीम पर 12 से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य तौर पर उसपर हत्या, रंगदारी का आरोप हैं। साल 1989 वाले सागिर हत्याकांड के चलते उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।

Faheem Khan

Gangs of Wasseypur वाले फहीम खान को कोर्ट ने किया रिहा

फहीम खान की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने फहीम खान को छह सप्ताह के अंदर जेल से रिहा करने का आदेश दिया। फिलहाल में जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में है। वहां वो वासेपुर के सगीर हसन सिद्दीकी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। बताते चलें कि फहीम खान द्वारा ये याचिका 29 नवंबर 2024 को दायर की गई थी।

हत्या के मामले में हुई उम्रकैद

बताते चलें कि फहीम खान वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर में आता है। टोटल तीन दर्जन से भी ज्यादा आपराधिक मामले उनके खिलाफ दर्ज हैं।

  • सगीर हसन सिद्दीकी की हत्या
  • रेलवे ठेकेदार इरफान खान की हत्या
  • धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या
  • ठेकेदार संजय सिंह पर गोलीबारी
  • साबिर आलम की हत्या की कोशिश

फहीम खान 2007 से जेल में हैं। हालांकि उनके रिहाई का रास्ता अब झारखण्ड हाई कोर्ट के आदेश के बाद साफ हो गया है।

ADVERTISEMENTS