भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा स्कूटी सवार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मानसून का महीना आने के साथ ही सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आती रहती है और भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े चट्टाने और भूस्खलन की खबरों की वजह से लोगों में डर का माहौल बन गया है बता दें कि ऐसी खबर टिहरी गढ़वाल से सामने आ रही है यहां पर नरेंद्रनगर में एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया लेकिन भूस्खलन की चपेट में उसकी स्कूटी आ गई।

ADVERTISEMENTS

गनीमत रही कि उसकी जान बच गई लेकिन स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर में अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। स्कूटी सवार बेफिक्र होकर जा रहा था कि अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने लगे और देखते देखते पूरा पहाड़ सड़क पर आ गिरा। स्कूटी सवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना दिल दहला देने वाली थी। इससे सबको सबक लेने की जरुरत है। पहाड़ में यात्रा करने से बचें और सतर्क रहें

ADVERTISEMENTS