#G-20 #smmit जी20 शिखर सम्मेलन में विदेशी महिलाओं ने पहना भारतीय परिधान, कुछ साड़ी में तो किसी ने सूट में बिखेरा जादू

ख़बर शेयर करें

भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में कई देशों की फर्स्ट लेडी भी शामिल हुई। समिट की पहली रात को विदेशी मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शाही डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान विदेशी महिलाओं पर भारतीय परिधान का जादू देखा गया। सभी विदेशी महिलाएं भारतीय परिधान में नजर आईं। शाही रात्रिभोज में पहुंची विदेशी महिलाओं में कुछ ने साड़ी पहनी थी तो कुछ ने सूट सलवार में अपनी खूबसूरती दिखाई।

Ad
Ad

मॉरीशस के पीएम और उनकी पत्नी पहुंचे मंडपम
जी20 के भव्य रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोबिता भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान कोबिता को सफेद रंग की साड़ी पहने देखा गया। वहीं जापान के राष्ट्रपति किशिदा अपनी पत्नी यूको किशिदा के साथ मंडपम पहुंचे जहां यूको को भारतीय परिधान साड़ी में देखा गया। जापान की फर्स्ट लेडी हरे और गुलाबी रंग की साड़ी में शाही डिनर में शिरकत करने पहुंची।

राष्ट्रपति और पीएम ने किया आईएमएफ की एमडी का स्वागत
इसी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने आईएमएफ की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का स्वागत किया। इस दौरान क्रिस्टालिना भारतीय परिधान सूट-सलवार में नजर आईं। वहीं जी20 में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भारत मंडपम में आयोजित डिनर में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी थी।

भारतीय परिधानों में बिखेरा जादू
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा अपनी पत्नी रितु बंगा के साथ जी20 डिनर में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भी साड़ी पहनी थी। जी20 में शामिल होने आए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान अक्षता में इंडो-वेस्टर्न परिधान पहना था। जी20 बैठक के डिनर कार्यक्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ उनकी पत्नी इरियाना भी शामिल हुईं। इस दौरान वह भी भारतीय वेशभूषा सूट-सलवार में देखा गया।