राष्ट्रगान के दौरान गिरे पूर्व सैनिक, मौत
ADVERTISEMENTS
महाराष्ट्र के नासिक में एक निजी स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाते समय 81 साल के पूर्व सैनिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चंद्रभान मालुंजकर भी स्कूल में राष्ट्रगान गा रहे थे, तभी अचानक वो गिर पड़े। हालांकि आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चंद्रभान मालुंजकर ने साल 1962 के युद्ध में भाग लिया था और उन्हें स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस घटना के बाद मातम पसर गया है। आपको बता दें कि सेवानिवृत्त होने के बाद सातपुर क्षेत्र में पूर्व सैनिक संगठन के जरिए वे युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया करते थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


