प्रदेश महामंत्री का हलद्वानी आगमन पर भव्य स्वागत

Ad
ख़बर शेयर करें

राष्ट्र को प्रथम मानते हुए समर्पण की भावना से काम करने का संकल्प लें

हलद्वानी skt. Com

भाजपा उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन सिंह परिहार के आज प्रथम बार हल्द्वानी, आगमन पर भाजपा जिला नैनीताल द्वारा कुमाऊँ संभाग कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम रखा गया। ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के मध्य कार्यक्रम में पहुँचने पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन सिंह परिहार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय व व्यक्ति अंतिम की भावना को आत्मसात करने का आवाहन किया। विदित है कि पूर्व में श्री कुन्दन सिंह परिहार ने विधानसभा चुनाव में विस्तारक योजना के प्रदेश सह-संयोजक, लोकसभा चुनाव में विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक, प्रदेश के प्रशिक्षण प्रमुख व विभिन्न राज्यो में प्रवासी विस्तारक के तौर पर सफलता पूर्वक काम किया है। उन्होने विश्वास दिलाया की संगठन की मजबूती हेतु बूथ स्तर तक पार्टी को और गतिशील बनाया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट वह संचालन जिला महामंत्री श्री रंजन बर्गली व श्री विनीत अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में लालकुआँ विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, मेयर श्री गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री साकेत अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह नेगी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी श्री प्रदीप जनौटी, जिला मंत्री श्री प्रताप रैक्वाल व श्री पुष्कर जोशी, जिला कोषाध्यक्ष श्री आशीष मल्होत्रा, मण्डल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, श्री नीरज बिष्ट, जिला मीडिया संयोजक श्री नितिन राणा, श्री संजय पाण्डे, श्री हेमन्त बिष्ट, श्री पंकज पाण्डे, श्री विनोद तिवारी, श्री अमित चौधरी, श्री रत्नेश साह, सहित अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे