हल्द्वानी : मिलावट खोरों के खिलाफ ट्रेनी आईएएस ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

दीपावली के मद्दे नजर मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं इसी को देखते हुए ट्रेनी आईएएस अधिकारी अंशुल भट्ट और खाद्य सुरक्षा विभाग भी लगातार छापामारी अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। ट्रेनी आईएएस अधिकारी अंशुल भट्ट और खाद्य सुरक्षा विभाग हल्द्वानी की टीम ने रोडवेज बस से बड़ी मात्रा में बरेली से लाई जा रही रसगुल्ला को बरामद किया है। उपयुक्त खाद सुरक्षा विभाग कुमाऊँ मंडल राजेंद्र सिंह कठैत और प्रशिक्षुक आईएएस अधिकारी अंशुल भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाई गई जहां बरेली से हल्द्वानी को आ रही रोडवेज बस को जब गोरापड़ाव में चेकिंग किया गया तो बस में कई पीपे बरामद हुए।उसके अंदर में करीब पांच कुंटल से अधिक में रसगुल्ला बरामद किया है। इस दौरान खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने रसगुलों को जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई कर रहा है।
प्रशिक्षुक आईएएस अधिकारी अंशुल भट्ट ने बताया कि दीपावली के त्यौहार पर मिलावटखोरों सक्रिय हो गए हैं जहां खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीम में गठित की गई। रोडवेज बस से बड़ी मात्रा में रसगुल्ला और कच्चा माल बरामद किया गया है। बरामद माल का जीएसटी बिल भी नहीं है ऐसे में जीएसटी विभाग को भी अवगत किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रसगुलों की सैंपलिंग कराई जा रही है सैंपल फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रसगुल्ला को चेक किया जा रहा है कि खाने योग्य है या नहीं

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS