ब्रेकिंग- दिल्ली ब्लास्ट का बनभूलपुरा कनेक्शन -दिल्ली पुलिस इमाम को उठाया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बिलाली मस्जिद के इमाम को दिल्ली ले गई पुलिस

ADVERTISEMENTS

बनभूलपुरा में सघन चेकिंग के साथ सुरक्षा बढाई

हलद्वानी skt. com

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में आतंकी उमर के उत्तराखंड कनेक्शन की बड़ी जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों द्वारा उमर की कॉल डिटेल खंगालने के दौरान उसके संपर्क हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े पाए गए।

इसी आधार पर शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू दिल्ली की टीम ने बनभूलपुरा में दबिश दी और बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इमाम को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है


इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बिलाली मस्जिद समेत क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। शहर के कई इलाकों में सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ बनभूलपुरा पहुंचे। अचानक इतनी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने बिलाली मस्जिद और इमाम के आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी है।

ADVERTISEMENTS