सांसद अजय भट्ट को भ्रातृ शोक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आज 10 बजे अंतिम संस्कार के लिये बचीनगर आवास से रानीबागको होंगे प्रस्थान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी skt. कॉम

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट के बड़े भाई श्री राम दत्त भट्ट (95 वर्ष) का आज सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सांसद श्री अजय भट्ट ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए और हरिद्वार से लौटकर हल्द्वानी पहुंचे।

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्व. श्री राम दत्त भट्ट का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु बच्ची नगर स्थित आवास में रखा गया है जहॉं से सुबह 9:30 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट को स्व. रामदत्त भट्ट का पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा, जहॉं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिवंगत भट्ट परिवार के इस शोक समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

ADVERTISEMENTS