गवर्नमेंट नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन का हुआ चुनाव ये चुने गए पदाधिकारी( देखें वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से संबद्ध नर्सेज वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सभी नर्सेज ने प्रतिभाग किया। सभी लोगों ने एकजुट होकर नर्सों की विभिन्न मांगों की पैरवी करने का एलान किया।

एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रजनी तिवारी निर्वाचित घोषित हुई उन्हे मतदान के दौरान 82 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सिस्टर मार्गेट 59 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा को 80 मत प्राप्त कर विजई हुए जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रही बबीता को61 मत प्राप्त हुए ।

वही सचिव पद पर बृजकिशोर उप सचिव पद पर पुष्पा राजवंश कोषाध्यक्ष पद पर संतोष गुप्ता उप कोषाध्यक्ष पद पर मधुलिका निर्विरोध निर्वाचित हुई संरक्षक के तौर पर जीबी मैथ्यू तथा उप संरक्षक पद अनुग्रह को निर्विरोध चुना गया ।

इस अवसर पर सभी ने विजई पदाधिकारियों को बधाई दी तथा नर्सों की विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता के साथ एक परिवार की तरह शासन तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन के सामने रखने की बात की गई।

ADVERTISEMENTS