शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव,आईएएस अधिकारियों के दायित्व बदले

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

शासन ने देर रात बडा प्रशासनिक बदलाव कर IAS अधिकारियों के दायित्व बदल दिए हैं। सचिव IAS दीपेन्द्र बौधरी से कृषि कृषककल्याणका प्रभार हटाकर सचित विनोद कुमार सुमन को दे दिया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सुमन से सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन व प्रोटोकॉल हटा दिया गया है। ये सभी प्रभार सचिव दीपेंद्र चौधरी संभालेंगे।कुल छह अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम अपने सभी दाफिलों के साथ उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (UI IDB) के प्रबंध निदेशक प्रभार भी देखेंगे। अपर सचिव विनीत कुमार अपने दायित्वों के साथ अब ITDA व निर्देशक एसैक का अतिरिक्त प्रभार भी सभालेंगे। ये दायित्व नितिका खंडेवाल के पास थे, जो अभी मातृत्व अवकाश पर हैं। अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान से निदेशक उद्यान का प्रभार हटा दिया गया है। श्रमायुक्त दीप्ति सिंह को निर्देशक उद्यान का मतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS