Kuno National Park में गूंजी किलकारी, चीता आशा ने तीन शावकों को दिया जन्म

ख़बर शेयर करें

मध्य प्रदेश के Kuno National Park से खुशखबरी सामने आई है। नामीबियाई चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इस शावकों का एक प्यारा सा वीडियो भी सामने आया है। सरकार की चीता परियोजना सफलता की ओर बढ़ रही है। कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों के आने से खुशी का माहौल है।

Ad
Ad

Kuno National Park में चीता परियोजना सफल
बता दें कि श्योपुर के नेशनल पार्क में 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाकर बसाए गए थे। दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से चीते लाने की वजह इस प्रजाति को विलुप्त होने से बचाना और प्रकृति का संतुलन बनाए रखना था।

Kuno National Park में ANI द्वारा लिया वीडियो
इन चीतों के प्रति देश का ध्यान आकर्षित करने के लिए पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान जनता से चीतों का नाम रखने के लिए सुझाव मांगा था। जिसके बाद जनता ने कई नाम सुझाव में भेजे थे और इन चीतों के भारतीय नाम रख दिए गए थे।

Kuno National Park में गूंजी किलकारी
अब कूनो नेशनल पार्क में 3 शावकों किलकारी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि सरकार की चीता परियोजना सफलता की ओर बढ़ रही है। उम्मीद है कि ये शावक भारतीय परिवेश मे स्वस्थ रहेंगे और कूनो पार्क में और भी किलकारियां गूजेंगी।