गुड न्यूज – प्राइमरी के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे इस लिए बड़ा दिल दिखाया शेम्फोर्ड के एमडी एडवोकेट बिष्ट ने

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

जल भराव एवं भवन पुनर्निर्माण तक शेम्फोर्ड के दो कमरों मे पढ़ेंगे बच्चे

प्राथमिक विद्यालय जयपुर बीसा के बच्चों को लिए निःशुल्क भवन सुविधा
हल्द्वानी एसकेटी .कॉम

इसे कहते हैं दरिया दिली अथवा बड़ा दिल दिखाना शेम्फोर्ड स्कूल मोटा हल्दु के प्रबंध निदेशक एडवोकेट दयासागर बिष्ट को जब पता चला कि जयपुर वीसा के प्राथमिक विद्यालय में जल भराव हो गया है तथा स्कूल के भवनों का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है जिसकी वजह से बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

पब्लिक स्कूल का संचालन कर रहे शिक्षाविद एडवोकेट दयासागर विश्व में आगे बढ़ते हुए स्कूल के सभी बच्चों के लिए दो कक्षाओं की व्यवस्था अपने विद्यालय में कर उन्हें यहां बिठाने की अनुमति दे दी ।

ताकि इन बच्चों की शिक्षा किसी भी तरह से प्रभावित न हो सरकारी स्कूल के सामने कोई अगर अपना पब्लिक स्कूल संचालित कर रहा हो तो ऐसे में वह आर्थिक लाभ को देखते हुए बच्चों के लिए यह व्यवस्था नहीं करते ताकि कुछ समय बाद जब सरकारी व्यवस्थाएं सही नहीं चलती तो यह बच्चे निश्चित रूप से उनके स्कूल में आते ।

लेकिन दयासागर विश्व ने बड़ा दिल दिखाया और इन बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल के पुनर्निर्माण तक दो कमरों में उन्हें कक्षा संचालित करने का स्थान उपलब्ध कराया तथा तथा बच्चों को कंप्यूटर तथा अन्य आधुनिक शिक्षा प्रणाली का भी भ्रमण विद्यालय में कराया ।

नए विद्यालय भवन के तैयार होने तक इन विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के साथ विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं से भी परिचित कराया जा रहा है।
इसी क्रम में विद्यार्थियों को विद्यालय के पुस्तकालय, गणित प्रयोगशाला एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला का भी भ्रमण कराया गया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं को देखकर बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष दया सागर बिष्ट ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया।
अधिवक्ता दया सागर बिष्ट लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जरूरतमंदों के सहयोग से जुड़े कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और सक्षम लोगों को आवश्यकता के समय समाज के साथ खड़ा होना चाहिए।
इस पहल को सफल बनाने में निदेशक राजेश बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, निदेशक शैक्षणिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष पांडेय तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। शैमफोर्ड प्रबंधन की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और सामूहिक सहयोग की एक सराहनीय मिसाल प्रस्तुत करती है।

ADVERTISEMENTS