खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। दुनिया भर में, खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया था कि कहीं देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की किल्लत न हो जाए। लेकिन अब केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। बुधवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में ईंधन का भंडार भरपूर है और सप्लाई को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
सप्लाई को लेकर सरकार ने बढ़ाया भरोसा
होर्मुज जलडमरूमध्य के संकट के बीच सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी (LPG), पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि गैस की 100% आपूर्ति जारी रहेगी। साथ ही, प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की बिक्री में भी तेजी लाई गई है ताकि हर जरूरतमंद तक आसानी से ईंधन पहुंच सके।
कीमतों में कटौती से मिलेगी बड़ी राहत
आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर राहत देते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव के असर को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में सीधे 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी गई है। इस फैसले से आम आदमी के घर का बजट सुधरने की उम्मीद है।
उद्योगों की रफ्तार के लिए उठाए गए विशेष कदम
इंडस्ट्री को चालू रखने और उत्पादन पर असर न पड़े, इसके लिए ‘डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड’ ने कई रियायतें दी हैं। सीएनजी और बायोगैस स्टेशनों की मंजूरी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। इसके अलावा, पेंट, टायर, कागज और फुटवियर जैसे उद्योगों के कच्चे माल पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को भी घटाया गया है। रिफाइनरी और पावर प्लांट में इस्तेमाल होने वाले बॉयलरों के सर्टिफिकेट को लेकर भी अस्थायी राहत दी गई है।
आम नागरिकों के लिए सरकार की खास अपील
सरकार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पेट्रोल-डीजल या गैस की बेवजह जमाखोरी न करें। इसके अलावा, एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने और जरूरत के अनुसार इंडक्शन कुकटॉप या पीएनजी जैसे वैकल्पिक साधनों को अपनाने का सुझाव दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन