बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, लोअर PCS के इतने पदों पर होगी भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। लोअर पीसीएस सेवा भर्ती के लिए सरकार ने राज्य लोक आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही प्रदेश में लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती होगी।

ADVERTISEMENTS


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के अच्छी खबर हैं। जल्द ही प्रदेश में लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए बुधवार को राज्य लोक सेवा आयोग को भेजे गए पत्र में अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने कहा कि सात विभागों के 117 पदों के लिए ये भर्ती होगी।

सात विभागों के 117 पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि सात विभागों मे इसमें विपणन निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, खांडसारी, निरीक्षक श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद शामिल हैं।

राज्य आंदोलनकारियों के लिए सात पद आरक्षित
आपको बता दें कि लोअर पीसीएस के 117 पदों पर होने वाली इस भर्ती में राज्य आंदोलनकारी और राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए सात पद आरक्षित हैं। बता दें कि हाल ही में राजभवन ने वर्षों से लंबित राज्य आंदोलनकारी 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिली है

ADVERTISEMENTS