मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का हंगामा, विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सदन की कार्रवाई शुरू हो गई है। लेकिन इस से पहले कांग्रेस विधायकों ने गैरसैंण के भराड़ीसैण विधानसभा भवन के बहार विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करने को लेकर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया।

-->

विधानसभा के बाहर विपक्ष ने किया प्रदर्शन
मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी विधायकों का कहना है कि भाजपा सरकार लगातार केंद्रीय जांच संस्थाओं सीबीआई, ईडी आदि का दुरुपयोग ‘प्रतिशोध की राजनीति’ के एजेंडे के तहत राजनीतिक हिसाब-किताब को चुकता करने के लिए कर रही है।

gairsen
विपक्ष का प्रदर्शन
सीबीआई, ईडी आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं हैं। अब ये भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं। भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खत्म कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। स्वतंत्र संस्थाओं को पंगु बनाकर विपक्ष को मिटाने की साजिश से वो भारत के महान लोकतंत्र को संकीर्ण तानाशाही में बदलना चाहते हैं