Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले महंगा हुआ सोना, 2 लाख के नीचे आई चांदी, जानें क्या है ताजा रेट?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
gold-silver-price

Gold Silver Price Today: अगर आप भी दिवाली से पहले सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले आज का भाव जान लें। अक्टूबर में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट मिलने के बाद सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है।

ADVERTISEMENTS

आज यानी तीन नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपए बढ़ गया है। तो वहीं 22 कैरेट सोना भी 460 रुपए महंगा हो गया है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में मामूली नरमी देखने को मिली है।

Gold Price Today: आज सोने का भाव कितना है?

त्यौहारों के दौरान सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ रही है। जिसका असर इनकी कीमतों में पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 500 रुपए बढ़कर 1,39,520 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। तो वहीं एक दिन पहले इसका दाम 1,39,020 रुपए था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में 460 रुपए बढ़कर 1,27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

आज चांदी 2 लाख से नीचे आई Silver price Today

जहां सोने का दाम आज बढ़ा है तो वहीं चांदी की कीमतों में आज हल्की सी गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 100 रुपए घटकर 1,99,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बीते दिन सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख रुपए थी

ADVERTISEMENTS