Diwali Calendar 2026 : धनतेरस से भाई दूज तक दिवाली का पूरा कैलेंडर!, जानिए कब कौन-सा त्यौहार?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

दिवाली कैलेंडर 2026 dhanteras-narak-chaturdashi-diwali-govardhan-puja-and-bhai-dooj-date

जल्द ही खुशियों से हर घर को भर देने वाला त्यौहार दिवाली आने वाली है। इस पावन त्यौहार की शुरुआत धनतेरस से होती है और भैया दूज पर समाप्त होता है। पांच दिनों तक चलने वाला इस महापर्व में पहले दिन धनतेरस का त्यौहार, दूसरे दिन छोटी दिवाली व नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली पर्व, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है। चलिए पांच दिनों का कैलेंडर जान लेते है।

ADVERTISEMENTS

धनतेरस 2026 कब है? दिवाली कैलेंडर dhanteras date

दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। ऐसे मेंकार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। ये तिथि इस साल 6 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। ऐसे में धनतेरस छह नवंबर को पड़ रहा है।

हिंदूग्रंथ पढ़ें

छोटी दिवाली 2026 कब है? narak chaturdashi date

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चौदस और छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस बार ये आठ नवंबर को पड़ रही है। दरअसल चतुर्दशी तिथि को लेकर इस साल दुविधा बनी हुई है। ऐसे में सात नवंबर को हनुमान जयंती और आठ को छोटी दिवाली मनाई जाएगी।

दिवाली 2026 कब है? दिवाली कैलेंडर 2026 diwali date

दिवाली का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस बार चतुर्दशी और अमावस्या की तिथि को लेकर ऐसा संयोग बैठा है कि इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। यानी मतलब साफ है कि दिवाली का त्यौहार आठ नवंबर रविवार को मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा 2026 कब है? govardhan puja date

चौथे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन होता है। इस बार 10 नवंबर मंगलवार को ये त्यौहार मनाया जाएगा।

हिंदूग्रंथ पढ़ें

भाई दूज 2026 कब है? bhai dooj date

पांच दिनों के दिवाली महापर्व का समापन भैया दूज के साथ होगा। भाईदूज का त्यौहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार 11 नवंबर, बुधवार को भैया दूज मनाएगा।

ADVERTISEMENTS