बोनस के बाद अब DA की बारी!, कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है तोहफा

बोनस के बाद अब राज्य कर्मचारियों को जल्द ही बढ़े हुए डीए का तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने बताया है कि राज्य कर्मचारियों के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता एक जुलाई 2026 से 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत करने पर जल्द फैसला हो सकता है। 63 प्रतिशत महंगाई भत्ते से संबंधित पत्रावली भी शीघ्र प्रस्तुत कराने के लिए वित्त विभाग को निर्देशित किया गया है।
उत्तराखंड के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा 63% DA का तोहफा!
दरअसल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से मुलाकात की। जिसमें प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) और दीपावली से पूर्व तदर्थ बोनस दिए जाने के संबंध में वार्ता की थी।
नक्शेदेखें
बोनस पहले ही मिल गया
तदर्थ बोनस का शासनादेश तो सोमवार को ही जारी हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने वित्त सचिव दिलीप जावलकर से मुलाकात कर राज्य कर्मचारियों के लंबित वाहन भत्ते की पत्रावली के संबंध में चर्चा की। वित्त सचिव ने आश्वस्त किया कि वाहन भत्ते से संबंधित फाइल पर भी जल्द कार्रवाई करते हुए उसे क्लियर किया जाएगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शासन स्तर पर हुई इन वार्ताओं को कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए उम्मीद जताई कि दीपावली से पूर्व बोनस का शासनादेश जारी होने के साथ ही महंगाई भत्ते एवं वाहन भत्ते के प्रकरणों पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


