ऐन वक्त पर फ्लाइट हुई कैंसिल, यात्री रनवे पर ही धरना देने बैठ गए, Video Viral

आपने अक्सर रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना, किसी अधिकारी के ऑफिस के बाहर आदी काफी जगहों पर लोगों को धरना देते देखा होगा। लेकिन शायद ही आपने कहीं सुना होगा कि कोई एयरपोर्ट के रनवे पर धरना देने बैठ हो गया है। ऐसा ही एक वायरल वीडियो में नजर आ रहा है।
यहां पर यात्री अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने रनवे पर ही धरना देने का फैसला कर लिया। देखते ही देखते रनवे किसी रेलवे स्टेशन के फ्लेटफॉर्म की तरह नजर आने लगा। कुछ लोग तो नीचे बैठकर अपना डिनर करने में लगे हुए हैं।
फ्लाट कैंसिल हुई तो रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो में यात्री फ्लाइट से उतरते हैं। जिसके बाद वो रनवे पर जाकर धरना देने लगते है। वीडियो में साफ तौर पर यात्रियों का जमावड़ा देखा जा सकता है। कोई लेटा है तो कोई बैठा है और कोई तो खाना खाकर टाइमपास कर रहा है। कुछ लोग फ्लाइट कैंसिल होने पर अपना गुस्सा स्टाफ पर भी उतार रहे हैं।
क्यों हुई फ्लाइट कैंसिल?
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक 1 नवंबर को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG553 मुंबई से गोरखपुर जाने वाली थी। लेकिन उसे रद्द करने का फैसला लिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि गोरखपुर एयरपोर्ट पर तय समय (Watch Hours) के बाद उड़ानों की अनुमति नहीं थी। गोरखपुर चूंकि एक डिफेंस एयरपोर्ट है, ऐसे में वहां रात 9:00 बजे के बाद समय बढ़ाना संभव नहीं था।फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों के लिए 2 नवंबर को एक अतिरिक्त कमर्शियल फ्लाइट SG9553 का इंतजाम किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


