Gold Rate 21 May 2026: आज फिर धड़ाम हुए गोल्ड के रेट, एक तोला का भाव पहुंचा 1.18 लाख के आसपास, अब ज्वेलरी खरीदने वालों की लग गई लॉटरी!
Gold Rate 21 May 2026: दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1.18 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 1.23 लाख रुपये के करीब बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। औद्योगिक मांग घटने और मुनाफावसूली के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है।
नई दिल्ली: Gold Rate 21 May 2026 in India: देशभर में सोने की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। जिससे ज्वेलरी खरीदने वालों को राहत मिली है। आज 21 मई की सुबह 18 कैरेट सोना 810 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम में 990 रुपये और 24 कैरेट सोने में 1,080 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। लगातार बदलते भावों के बीच अब ग्राहकों के खरीदारी के लिए बढ़िया मौका आया है।
दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)
| मात्रा | आज का भाव (INR) | कल का भाव (INR) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹ 11,892 | ₹ 11,973 | ▼ ₹81 |
| 8 ग्राम | ₹ 95,136 | ₹ 95,784 | ▼ ₹648 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,18,920 | ₹ 1,19,730 | ▼ ₹810 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,89,200 | ₹ 11,97,300 | ▼ ₹8,100 |
प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rates in Major Cities)
राजधानी दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,18,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। यहां 22 कैरेट सोना 1,45,310 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,58,510 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और हैदराबाद में 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,18,770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा बने हुए हैं, जहां 18 कैरेट सोना 1,23,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। अहमदाबाद और भोपाल में भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। जहां 18 कैरेट का भाव 1,18,820 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,45,210 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
| शहर | 18 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,18,920 | ₹ 1,45,310 | ₹ 1,58,510 |
| मुंबई | ₹ 1,18,770 | ₹ 1,45,160 | ₹ 1,58,360 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,18,820 | ₹ 1,45,210 | ₹ 1,58,410 |
| चेन्नई | ₹ 1,23,340 | ₹ 1,47,490 | ₹ 1,60,900 |
| कोलकाता | ₹ 1,18,770 | ₹ 1,45,160 | ₹ 1,58,360 |
| हैदराबाद | ₹ 1,18,770 | ₹ 1,45,160 | ₹ 1,58,360 |
| रायपुर | ₹ 1,18,770 | ₹ 1,45,160 | ₹ 1,58,360 |
| भोपाल | ₹ 1,18,820 | ₹ 1,45,210 | ₹ 1,58,410 |
| लखनऊ | ₹ 1,18,920 | ₹ 1,45,310 | ₹ 1,58,510 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,18,920 | ₹ 1,45,310 | ₹ 1,58,510 |
एक दिन पहले बढ़े थे सोने के दाम (Gold Prices had Risen a day Earlier)
हालांकि मौजूदा गिरावट से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,300 रुपये बढ़कर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर के बावजूद सोने में नई खरीदारी देखने को मिली। जिससे घरेलू बाजार को सपोर्ट मिला। निवेशकों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते सोना अभी भी सुरक्षित निवेश का विकल्प बना हुआ है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट भाव | बदलाव | 22 कैरेट भाव | बदलाव |
| 21 मई 2026 | ₹ 15,851 | ▼ ₹108 | ₹ 14,531 | ▼ ₹99 |
| 20 मई 2026 | ₹ 15,850 | ▲ ₹131 | ₹ 14,530 | ▲ ₹120 |
| 19 मई 2026 | ₹ 15,719 | ▲ ₹82 | ₹ 14,410 | ▲ ₹75 |
| 18 मई 2026 | ₹ 15,637 | ▼ ₹71 | ₹ 14,335 | ▼ ₹65 |
| 17 मई 2026 | ₹ 15,708 | — | ₹ 14,400 | — |
| 16 मई 2026 | ₹ 15,708 | ▼ ₹98 | ₹ 14,400 | ▼ ₹90 |
| 15 मई 2026 | ₹ 15,806 | ▼ ₹420 | ₹ 14,490 | ▼ ₹405 |
| 14 मई 2026 | ₹ 16,226 | ▲ ₹11 | ₹ 14,895 | ▲ ₹30 |
| 13 मई 2026 | ₹ 16,215 | ▲ ₹802 | ₹ 14,865 | ▲ ₹735 |
| 12 मई 2026 | ₹ 15,413 | ▲ ₹54 | ₹ 14,130 | ▲ ₹50 |
चांदी की कीमतों में भी कमजोरी (Decline in Silver Prices)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 21 मई की सुबह चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये टूटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलो रह गई थी। बाजार जानकारों के मुताबिक कमजोर औद्योगिक मांग और लगातार मुनाफावसूली की वजह से चांदी के दाम में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर (Impact of International Market)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,483.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं हाजिर चांदी का भाव 75.42 डॉलर प्रति औंस बना हुआ है। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी और गिरावट का असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन