रुद्रपुर में युवती ने की आत्महत्या, पुलिस पहुंचने से पहले परिजन ले गए शव घर

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवती को लटका देख सब्जन उसे उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को मेमो भेजा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन जबरन शव ले गए। हालांकि पीआरडी के जवान रोकते रहे। बाद में पुलिस ने घर पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है।
बुधवार दोपहर को कोतवाली क्षेत्र महेशपुर निवासी 18 वर्षीय राधा पुत्री राम अवतार ने घर में ही गले में फंदा लगाकर लटक गई। इसी बीच परिजनों की नजर कमरे में गई तो उसे लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पीआरडी के जवानों ने शव अस्थाई मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग शव घर ले जाने लगे। पीआरडी के जवानों ने रोका तो उनकी परिजनों से नोंक-झोंक हो गई और परिवार के लोग शव घर ले गए।
बाद में दरोगा चंदन बिष्ट, कांस्टेबल कृष्ण गांव में पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। पुलिस के मुताबिक युवती को मां ने डांट दिया था। पुलिस जांच कर रही है। उधर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक से छोटी थी। उससे छोटा भाई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन