हल्द्वानी में होली पर मातम, गौलापार में बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। होली के दिन गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में एक बाइक सवार आगे जा रहे वाहन से टकराकर सड़क पर गिर गए। इससे पीछे से आ रही तेज बोलेरो की चपेट में वो आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार देवल्ला तल्ला निवासी 54 वर्षीय किसान सोबन सिंह होली की शाम घर से बाहर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान घर आते वक्त चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर क्षेत्र में उनकी बाइक आगे जा रहे वाहन से टकरा गई और वह सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की वह चपेट में आ गए।

इससे उनके सर व पांव में बुरी तरह चोट लग गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे स्वजन ने बताया कि आनन फानन में सोहन सिंह को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी को छोड़ गए हैं। दोनों बेटा व बेटी की शादी हो चुकी है।