हल्द्वानी: होली के दिन दुकान खुलवाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, बीच बचाव में आए दामाद का अंगूठा काटा
होली के दिन लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में दुकान खोलने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस विवाद में बीच-बचाव करने आए एक युवक का अंगूठा धार .

लालकुआं। होली के दिन बिंदुखत्ता क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक का अंगूठा कट गया, जबकि कई लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद एक पक्ष ने लालकुआं कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
बिंदुखत्ता के कार रोड क्षेत्र में दुकान खोलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इंद्रानगर बिंदुखत्ता निवासी प्रेम प्रकाश के कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह अपने चाचा प्रहलाद कुमार के वहां होली खेलने गया था। तभी वहां पहुंचे कंचन पांडे, राहुल, सचिन, विमल समेत पांच लोग आए।
प्रहलाद से जबरदस्ती दुकान खोलने को बोलने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है उनके दामाद सागर अरोरा ने बीच बचाव किया तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर उनका अंगूठा काट दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन