LPG ग्राहकों लिए जरूरी अपडेट, आज ही करा लें e-KYC, नहीं तो रुक सकती है गैस सब्सिडी
इंडेन (Indane), भारतगैस (BharatGas) और एचपी गैस (HP Gas) के ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक, घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की
बिजनेस डेस्क: इंडेन (Indane), भारतगैस (BharatGas) और एचपी गैस (HP Gas) के ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक, घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की अंतिम तारीख कल यानी कि 30 जून 2026 तय की गई है। समय सीमा के भीतर e-KYC नहीं कराने पर LPG सब्सिडी (DBT) मिलने में परेशानी आ सकती है।
निर्धारित समय तक e-KYC पूरी नहीं होने पर उपभोक्ताओं के बैंक खाते में LPG सब्सिडी का भुगतान रुक सकता है। हालांकि, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इसका मतलब यह नहीं है कि आपका LPG कनेक्शन तुरंत बंद या रद्द कर दिया जाएगा। उपभोक्ता सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी जारी रख सकेंगे लेकिन उन्हें सब्सिडी के बिना पूरी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
सरकार का उद्देश्य
सरकार का कहना है कि e-KYC अभियान का मकसद फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शनों की पहचान करना, घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाना और यह सुनिश्चित करना है कि LPG सब्सिडी केवल पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचे।
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
- अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें।
- Re-eKYC या Link Aadhaar विकल्प चुनें।
- आधार फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी।
एजेंसी पर भी करा सकते हैं e-KYC
यदि मोबाइल ऐप के जरिए e-KYC करने में परेशानी हो रही है, तो आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, गैस कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ रखें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


