भीषण हादसा, आपस में टकराई दो ट्रेनें, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 100 ज्यादा लोग घायल, मची चीखपुकार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Egypt train accident: मिस्र में काहिरा से करीब 52 किलोमीटर दूर गीज़ा प्रांत के अल-अय्यत जिले में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और …

दो रेलगाड़ियों की टक्कर में ट्रेन के परिचालक सहित सात लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्य अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना राजधानी काहिरा से लगभग 52 किलोमीटर दूर गीज़ा प्रांत के अल-अय्यत जिले में हुई। दक्षिण-पश्चिमी फयूम प्रांत की ओर जाने वाली एक ट्रेन ने दक्षिणी प्रांत असवान जा रही ट्रेन को पीछे से टक्कर मारी। मुख्य अभियोजक कार्यालय ने रविवार देर रात बताया कि उनके जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS

काहिरा: Egypt train accident मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में रविवार को दो रेलगाड़ियों की टक्कर में ट्रेन के परिचालक सहित सात लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्य अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना राजधानी काहिरा से लगभग 52 किलोमीटर दूर गीज़ा प्रांत के अल-अय्यत जिले में हुई। दक्षिण-पश्चिमी फयूम प्रांत की ओर जाने वाली एक ट्रेन ने दक्षिणी प्रांत असवान जा रही ट्रेन को पीछे से टक्कर मारी। मुख्य अभियोजक कार्यालय ने रविवार देर रात बताया कि उनके जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

कुछ यात्री फंस गए थे खड़ी ट्रेन के डिब्बे के अंदर

Egypt train accident अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक जब गीज़ा-फयूम ट्रेन, उसी दिशा में जा रही एवं उसी पटरी पर खड़ी काहिरा-असवान ट्रेन के आखिरी डिब्बे से टकरा गई। अल-अय्यत के काफर गिरजा निवासी अयमान गमाल ने बताया कि हादसा होने के बाद स्थानीय लोग मदद को पहुंचे और लोगों को मलबे से बाहर निकाला एवं एंबुलेस को घटना की जानकारी दी। गमाल ने बताया कि उन्होंने देखा कि लगभग 80 घायलों को एंबुलेंस के जरिए नज़दीकी अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि कुछ यात्री खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे के अंदर फंस गए थे और जब उन्हें बाहर निकाला गया, तो उनकी मौत हो चुकी थी।

ट्रेन चालक और उसका सहायक घायल

राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए दुर्घटना की त्वरित जांच का आदेश दिया है। मिस्र रेलवे प्राधिकरण ने कहा कि मलबे को हटाने और सामान्य ट्रेन सेवा को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए आपातकालीन टीम और क्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया। सितंबर में, इसी जिले में दो मालगाड़ियों की आपस में टक्कर हो जाने पर एक ट्रेन चालक और उसका सहायक घायल हो गया था।

ADVERTISEMENTS