Bank Holiday Today 09 November 2026: आज बैंक खुले हैं या बंद? देखें शहरों और राज्यों में कहां-कहां है अवकाश
Bank Holiday Today 09 November 2026: 9 नवंबर को पूरे देश में बैंक की छुट्टी नहीं है. देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक शाखाएं खुली रहेंगी, हालांकि छुट्टियों का शेड्यूल अलग-अलग हो सकता है.
Bank Holiday Today 09 November 2026: देश के कुछ राज्यों में सोमवार (09 नवंबर, 2026) को बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य राज्यों में बैंक अपने नियमित समय पर काम करेंगे. 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. दीवाली और लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के बाद गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.
कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के मुताबिक, सोमवार (9 नवंबर, 2026) को अलग-अलग कारणों से त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद हैं.
कहां-कहां खुलेंगे बैंक?
सोमवार को महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बैंक खुले रहेंगे.
RBI के अनुसार, अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में बैंक सोमवार (9 नवंबर( को खुले रहेंगे. राज्य में दिवाली से जुड़ी बैंक की छुट्टी मंगलवार, 10 नवंबर को है, जो दिवाली (बलि प्रतिपदा)/गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष के अवसर पर होगी.
RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 9 नवंबर को दिवाली, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के कारण, 10 नवंबर को दिवाली (बलि प्रतिपदा) और विक्रम संवत नव वर्ष के कारण, 11 नवंबर को लक्ष्मी पूजा, भाई दूज और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के कारण, 13 नवंबर को वांगला महोत्सव के कारण, 16 नवंबर को छठ पूजा के कारण, 20 नवंबर को इगास-बगवाल के कारण, 23 नवंबर को सेंग कुट स्नेम के कारण, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण और 27 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण क्षेत्रीय स्तर पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. ये छुट्टियां पूरे देश के बजाय कुछ खास राज्यों और बैंकिंग क्षेत्रों में लागू होंगी.
बैंक बंद होने पर क्या करें?
जिन लोगों को वित्तीय लेनदेन करना है, वे बैंक बंद होने के बावजूद यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI), मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


